नोएडा (Noida) में एक स्पा सेंटर में भीषण आग (Fire In Spa Centre) की घटना सामने आई है. नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में भयंकर आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई.खबर के मुताबिक स्पा सेंटर में अचानक भयंकर आग लग गई. सेंटर में मौजूद एक महिला कर्मचारी समेत दो लोग इसकी चपेट में आ गए. दोनों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की. राहत भरी बात ये है कि दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.


Tags: