जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली के बुद्ध ​विहार एरिया में सुबह आग लगने से कुछ लोगों के झुलसने की खबर है। एनएनआई के मुताबिक आग सुबह करीब छह बजे लगी। घर से अचानक आग की लपटें देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग उस घर की तरफ भागे। इसके साथ ही ​अग्निशमन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल वाहनों को रवाना कर दिया गया। साथ ही मौके पर पहुंचकर दिल्ली फायर सर्विस के जवान भी बचाव कार्य में जुट गए।

हालांकि लोगों को बचाने में अग्निशमन विभाग के जवान भी झुलस गए हैं। बताया जाता है​ कि आग से झुलसे तीन-चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें ​अग्निशमन विभाग के जवान भी शामिल हैं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक मौके पर पांच दमकल के वाहन मौजूद हैं। आग कैसे लगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।


Tags: