नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लगी. आग बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद मोबाइल बैटरी की एक दुकान से शुरू हुई. आशंका है कि बैटरियों की ओवरचार्जिंग की वजह से उनमें आग लग गई हो. आग लगने के सटीक कारण का पता कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही चल पाएगा.
दमकल विभाग को रात 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. ताजा जानकारी के मुताबिक, आग एक दुकान से शुरू हुई और आसपास की दुकानों तक फैल गई थी. राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए अतिरिक्त पानी के टैंकर और रोशनी के उपकरण भी घटनास्थल पर भेजे गए थे.
Tags: