पूर्व प्रधान का पुत्र राजमिस्त्री ठिकेदार ने फांसी लगा कर किया आत्महत्या

बड़ी खबर

Update: 2023-09-11 12:49 GMT
बलिया। बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव में रविवार की रात्रि में पूर्व प्रधान का पुत्र राजमिस्त्री ठिकेदार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताया। क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम ने परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। चिंतामनपुर निवासी बसंत कुमार राम 40 वर्ष पुत्र रामजन्म राम प्रतिदिन की तरह रविवार की रात में खाना खा कर अपने डेरा पर सोने चला गया। सुबह 6 बजे उसका छोटा पुत्र रुस्तम शौच करने के बाद डेरा पर आने के बाद पिता बसंत को साड़ी के फंदे लटकते देख अवाक रह गया। शोर मचाने लगा आस पास के लोगो ने आ कर बसंत को फंदे से नीचे उतारा। लोग वसंत को नीचे उतरते तब तक बसंत पहले ही दम तोड़ चुका था। वसंत पूर्व प्रधान सितमी देवी का पुत्र था। पत्नी हेवन्ती देवी का रोते रोते बुरा हाल था। बसंत के दो पुत्र है गुलशन कुमार 18 वर्ष एवम रुस्तम 16 है।
Tags:    

Similar News