नई दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया है। नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल ने कहा कि, 'हमारा काम बहुत सिंपल है। हम इनको पागल कर देंगे। मैं आपको बताता हूं, नरेंद्र मोदी रात को नहीं सोता है। उसके अलग अलग कारण हैं, एक मुख्य कारण है और कई छिपे कारण हैं। आपने देखा अमित शाह... क्या कहते थे चाणक्य, सरदार पटेल, वो कहां भाग गए, वो 20 दिन के संसद भवन में नहीं घुस पाया। क्योंकि वे पहली बार भारत की अभिव्यक्ति का एहसास कर रहे हैं, वे समझ गए हैं कि अब भारत एक्सप्रेस करने लगा है। '

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वह यह है कि छात्र अपनी बात रखना चाहते हैं। वे तकलीफ में हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन सरकार कहती है - नहीं। हम जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। आप अपनी बात नहीं रख सकते। आज एक महिला मेरे पास आई, जिसकी बेटी के साथ 4 साल पहले उत्तराखंड में रेप हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी। वह रो रही है, अपनी बात कहना चाहती है लेकिन सिस्टम कहता है - माफ़ कीजिए, हम आपको अपनी बात कहने की इजाज़त नहीं देंगे क्योंकि इससे अव्यवस्था फैलेगी। तो उनका काम और उनकी राजनीतिक सोच भारत पर एक ऐसी व्यवस्था थोपना है, जिससे उन्हें और कुछ खास लोगों को फ़ायदा हो। हमारा काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना और उस व्यवस्था को तोड़ना है।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... अब इन्हें(सरकार) एक बात समझ आ गई है कि यह देश अभिव्यक्त करने से नहीं रुकेगा... भारत में बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भारत में बहुत से लोग इस कायर फ़ोर्स के डर से कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं... 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है..."
Full View
Tags: