पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर्ल ग्रुप के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत पर्ल ग्रुप की जायदादों पर रैड एंट्री दर्ज की जाएगी।