कुल्लवी नाटी पर थिरका मनाली

Update: 2026-07-01 12:18 GMT
Manali. मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार को भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति का संगम देखने को मिला। वशिष्ठ कला संगम मथियाना के कलाकारों की कुल्लू नाटी ने समां बांधा।कार्यक्रम में मणिपुरए ओडिशा और पंजाब के लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। सूफी एवं लोक गायक मानकली के गीतों पर पर्यटकों ने खूब नृत्य किया।


कल्चर कमेटी के अध्यक्ष बालक राम ठाकुर ने बताया कि 29 सितंबर 2026 को शाम 6 से 9 बजे तक कार्यक्रम चला। यह आयोजन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का था। सांस्कृतिक दल वाघा बॉर्डर से जम्मू-कश्मीर, कारगिल, सिंधु मेला लेह-लद्दाख होते हुए हिमाचल के केलांग और मनाली पहुंचा। बता दें, कार्यक्रम अधिकारी रवींद्र शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी गई।
Tags:    

Similar News