भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, प्रधानमंत्री मोदी ने झालमुरी का आनंद लिया

Update: 2026-06-10 11:26 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में जारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन का प्रस्ताव पेश किया. यह प्रस्ताव केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि के संदर्भ में रखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की बैठक में साथी NDA नेताओं के साथ झालमुरी का आनंद लिया.

26 मई 2014 को पहली बार पद संभालने के बाद, पीएम मोदी ने अब सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 4399 दिन पूरे कर लिए हैं और चुनी हुई सरकार के प्रमुख के तौर पर नेहरू के कार्यकाल से आगे निकल गए हैं. हालांकि, नेहरू 1947 से लेकर 1964 में निधन तक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन यह तुलना खास तौर पर पहले लोकसभा चुनाव के बाद की अवधि से जुड़ी है.
Tags:    

Similar News