परवाणू के सेक्टर-6 सेब मंडी में भीषण हादसा, चालक घायल

Update: 2026-07-15 10:11 GMT
Solan. सोलन। जिला के परवाणू स्थित सेक्टर-6 सेब मंडी में बुधवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। चालक को शरीर पर कई चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल, परवाणू रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News