चिट्टे का मेन सप्लायर चंडीगढ़़ से गिरफ्तार

Update: 2026-03-09 09:37 GMT
Shimla. शिमला। शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए चिट्टा तस्करी से जुड़े पंजाब के एक और आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पांच मार्च को थाना सदर शिमला की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के तरनतारन जिले के अमरकोट गांव के रहने वाले 28 वर्षीय बलजिंदर सिंह और 23 वर्षीय लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 5.990 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद उनसे गहन
पूछताछ की गई।


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी आधार पर पुलिस को तस्करी के नेटवर्क से जुड़े एक और व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के तरनतारन जिला के अमरकोट गांव के रहने वाले 38 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ विक्की को चंडीगढ़ के सेक्टर-28सी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक चरणजीत सिंह का नाम पहले भी नशा तस्करी के मामलों में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है।
Tags:    

Similar News