महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मदरसा शिक्षक, जमकर बवाल हुआ

जानें पूरा मामला.

Update: 2026-05-10 03:32 GMT
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत स्थित धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और सरकारी मदरसे के शिक्षक को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उनके हाथ बांधकर रातभर बंधक बनाए रखा और सुबह होते ही पंचायत बुला ली.
पकड़े गए पुरुष की पहचान मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकलू (36) के रूप में हुई है, जो रमजानपुर स्थित मदरसा इस्तेहादुल मुस्लेमिन में शिक्षक है. वहीं, महिला की पहचान सीमा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी आठ वर्ष पहले हो चुकी है और उसका पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है.
ग्रामीणों के अनुसार दोनों को महिला के घर में देर रात कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का हाथ बांधकर चारपाई पर रातभर बंधक बनाए रखा और सुबह पंचायत बैठाने की तैयारी शुरू कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से महिला और पुरुष को छुड़ाकर थाने ले आई. पुलिस की मौजूदगी में पंचायत की कार्रवाई रोक दी गई और दोनों को सुरक्षित थाने लाया गया.
इस दौरान महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई और लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और महिला का बयान दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
पूरे मामले पर शिखर चौधरी (एसपी कटिहार) ने पुष्टि की कि ग्रामीणों द्वारा दोनों को बंधक बनाकर पंचायत करने की सूचना सही पाई गई है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है.
एसपी ने कहा कि महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर उसका बयान दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई करेगी.
Tags:    

Similar News