शादीशुदा प्रेमी के प्यार में पागल विवाहिता ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दे दी जान

जांच जारी

Update: 2021-10-18 14:34 GMT
DEMO PIC 

सीवान में शादी शुदा प्रेमी के प्यार में पागल एक विवाहिता ने प्रेमी के घर में ही खुदकुशी कर ली। प्रेमिका ने प्रेमी के घर में खुद को फंदे से लटका कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले की है। मृत प्रेमिका की पहचान कुसुम कुमारी के रुप में हुई है जो रामनगर सतपोखरिया महादलित बस्ती के रहने वाली थी।

जानकारी मिली है कुसुम कुमारी का राजन से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन तीन साल पहले राजन की शादी एक दूसरी लड़की के साथ कर दी गयी। राजन ने अपने परिवार मे भी यह बात नही बताई थी कि उसे कुसुम से प्रेम है। इसी वजह से राजन की मां ने अपने पुत्र की शादी करा दी थी। राजन की शादी हो जाने पर कुसुम के भी परिजनों ने उसकी शादी दूसरे लड़के से करा दी थी। इसी बीच राजन ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। राजन का आरोप है कि उसकी पत्नी मानसिक रुप से बीमार थी और उससे झगड़ती रहती थी। राजन ने जब अपनी पत्नी को छोड़ दिया तो कुसुम ने भी अपने पति और ससुराल को छोड़ दिया और राजन से शादी करने के लिए गांव आकर रहने लगी।

राजन से करीब रहने के लिए कुसुम ने राजन के घर में काम पकड़ लिया। कुसुम लंबे समय से सुबह राजन के घर आती थी और शाम को जाती थी। कुसुम राजन से के लिए दिल से तैयार थी। इधर, राजन कुसुम से शादी के लिए मना कर रहा था क्योंकि वह अभी शादी करना नहीं चाहता था। रविवार को भी कुसुम रोज की तरह राजन के घर आ गयी। उसने राजन के घर में काम भी किया। कुसुम राजन का घर संभालती थी। राजन भी घर में ही था। इसी दौरान दोनो के बीच वाद विवाद हो गया। राजन घर में जाकर सो गया और कुसुम ने उसी के घर में आत्महत्या कर लिया.

Tags:    

Similar News

-->