सिरोही। सिरोही विकास भारत संकल्प पत्र वैन आबूरोड के दानावाव, मूंगथला, आवल, चनार, गिरवर मंडल में पहुंची। क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने वैन का स्वागत किया। आदिवासी क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों ने केंद्र और मोदी सरकार के प्रति जोश और उत्साह दिखाया और संकल्प पत्र भरे. प्रताप सिंह चनार, जैसाराम कोली, अमर सिंह मुंगथला, राजेंद्र बंजारा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और संकल्प पत्र में सुझाव लिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश बंजारा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर मिल सके इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अभाव में अक्सर कई लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह जन जागरूकता उनके लिए भी फायदेमंद साबित होगी. आपको बता दें कि गणेश बंजारा को अभी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इसके बाद से वह लगातार इलाके में सक्रिय नजर आ रहे हैं. गिरवर मंडल संयोजक राहुल प्रजापति, सह संयोजक छगन भाई कोली, भरत बंजारा, पुखराज सीरवी ने आमजन से संकल्प पत्र भरवाए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील शर्मा, बाबूलाल छीपा, मंडल अध्यक्ष गणेश बंजारा, भरत दादरिया, अजय सिंह चौधरी, मनोज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।