लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बढ़ाई मानचित्र शुल्क

Update: 2024-04-30 01:52 GMT

यूपी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस साल मानचित्र शुल्क करीब छह फीसदी बढ़ा दिया है। बीते दो वर्षों में प्राधिकरण ने करीब तीस फीसदी शुल्क बढ़ाया है, जिससे 200 वर्ग मीटर के भूखंड पर मकान बनाने की लागत करीब तीन लाख रुपये बढ़ जाएगी।

बीते साल एलडीए ने मानचित्र शुल्क में 14.53 और शमन शुल्क में 123.65 बढ़ोतरी की थी। इस साल अब करीब छह प्रतिशत और इजाफा कर दिया है। बढ़ी दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। एलडीए कॉस्ट इंडेक्स अनुसार प्रति वर्ष मानचित्र शुल्क बढ़ाता है। शुल्क बढ़ने से भवन निर्माण निरीक्षण, विकास और मलबा शुल्क समेत अन्य सभी मदों में बढ़ोतरी होती है। अनुज्ञा शुल्क, विकास अनुज्ञा शुल्क भी बढ़ता है। पहले 200 वर्गमीटर भूखण्ड पर मकान का नक्शा पास कराने का शुल्क करीब एक लाख रुपए लगता था। बीते वर्ष एलडीए ने इसे बढ़ाकर करीब एक लाख 15 हजार कर दिया। इस बार फिर छह प्रतिशत बढ़ाने के बाद यह करीब 1.22 लाख हो जाएगा।

एलडीए ने अगस्त 2023 में कई इलाकों में 550 रुपए प्रति वर्गमीटर दर से सुख सुविधा शुल्क लगाया। इसमें 200 वर्गमीटर के लिए 1.10 लाख रुपए सुख सुविधा शुल्क और मानचित्र शुल्क समेत लागत 1.32 लाख और बढ़ गई। मकान नक्शे के विपरीत हुआ तो कम्पाउण्डिंग शुल्क देना होगा। इसके लिए पहले 1.15 लाख देने पड़ते थे, जिसे बीते साल 2.50 लाख किया गया। इस बार 15 हजार बढ़कर यह करीब 2.65 लाख हो गया है। लेबर सेस बढ़ेगा। दो वर्ष में नक्शे में 22 हजार, सुख सुविधा शुल्क में 1.10 लाख, निर्माण लागत से लेबर सेस बढ़ेगा, जिसे मिलाकर लागत करीब तीन लाख बढ़ जाएगी।


Tags:    

Similar News

-->