Odisha : महिला समूहों द्वारा की गई स्ट्रॉबेरी की खेती के अच्छे परिणाम मिल रहे
Odisha ओडिशा : गंजाम जिला प्रशासन की पहल से महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) स्वरोजगार कर रही हैं। बागवानी विभाग, ओडिशा आजीविका मिशन (ओएलएम) और ओडिशा ग्रामीण विकास एवं विपणन समिति (ओआरएमएएस) के सहयोग से जिले में दो स्थानों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रायोगिक तौर पर की गई स्ट्रॉबेरी की खेती के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले साल नवंबर में पत्रपुरम समिति के हरदामोरा में पांच एकड़ में महिला स्वयं सहायता समूह की 21 सदस्यों ने इसकी खेती की थी। स्ट्रॉबेरी की 'विंटर डन' किस्म की खेती की जा रही है। ये बीज महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) से लाए गए थे।
ओआरएमएएस की बिजनेस मैनेजर निशारानी पंडा ने गुरुवार को 'न्यूजटुडे' को बताया कि एसएचजी की दस सदस्यों ने सुरदा समिति के गोछा पंचायत में 10 एकड़ जमीन पर यह फसल लगाई है अब तक पात्रपुर समिति में 2.80 लाख रुपये मूल्य की 700 किलो स्ट्रॉबेरी तथा सुरादा समिति में 1.40 लाख रुपये मूल्य की 350 किलो स्ट्रॉबेरी बेची जा चुकी है। पंडा ने बताया कि जिला मुख्यालय छत्रपुरम के निकट चम्माखंडी स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में स्ट्रॉबेरी जैम, सिरप तथा क्रश का निर्माण किया जा रहा है तथा इसे ब्रह्मपुर तथा जिले के विभिन्न बाजारों में बेचा जा रहा है। जैम, सिरप तथा क्रश का निर्माण वे स्वयं कर रहे हैं। इन्हें पैक करने के लिए आवश्यक बॉक्स क्षेत्र के बाहर से मंगाए जा रहे हैं। लेबल यहीं पर छप रहे हैं।