3 दिन बाद होने वाली है प्रेमी की शादी...घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका

लगाया ये गंभीर आरोप

Update: 2020-11-05 16:31 GMT

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी की जिद पर अड़ी एक युवती प्रेमी के घर के बाहर धरना देने पहुंच गई. युवती ने आरोप लगाया की युवक ने शादी का झांसा देकर 4 साल तक उसके साथ संबंध बनाया और अब वो 8 नवंबर को दूसरी जगह शादी करने जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस युवती को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन वह हटने को तैयार नहीं है.

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादोपुर गांव में प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है. प्रेमी किसी और लड़की से निकाह करने जा रहा है. युवती को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि प्रेमी की 8 नवंबर को दूसरी लड़की से शादी हो रही है तो वो प्रेमी के घर जा बैठी. उसने वहीं धरना देना शुरू कर दिया. पीड़िता का आरोप है की उसके प्रेमी के घरवालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. जिस वजह से वो घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई है.

युवती का कहना है अब चाहे उसकी जान क्यों न चली जाए लेकिन वो यहां से नही हटेगी और शादी करके ही रहेगी. वहीं युवक के पिता का कहना है कि ये लड़की झूठ बोल रही है. पुलिस मामले की जांच कर चुकी है और उसमे लड़की द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए है. उनका कहना है कि उनका बेटा हरियाणा में जॉब करता है और एक महीने से वहीं है.



Tags:    

Similar News