तीसरी बार फिर खिलेगा कमल

Update: 2024-05-19 10:15 GMT
चंबा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन परिवारवाद का जमाबड़ा है। इसमें परिवारवाद को ही अहमियत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन राम तथा सनातन विरोधी है। इंडिया गठबंधन के अधिकतर नेता बेल पर या फिर जेल में हैं। इसलिए ऐसे दलों को देश की सत्ता में संभालने का कोई अधिकार नहीं है। वह शनिवार को ऐतिहासिक चंबा चौगान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस व विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि दस वर्ष पहले भारत को भ्रष्टाचार व महाघोटालों के लिए जाना जाता था। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई वाली सरकार ने इस कंलक को मिटाते हुए विकसित भारत की नींव रखी है। आज भारत की गिनती विकासशील देशों में होती है। उन्होंने कहा कि अगर पिछले दस वर्षों का आकलन किया जाए तो मोदी सरकार मजबूत सरकार साबित हुई है। मोदी सरकार ने मजबूती से आतंकवाद का सफाया किया। इसके साथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने में अहम रोल अदा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में साा संभालने के बाद से ही मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके लिए उन्होंने विकसित भारत का संकल्प ले रखा है। उन्होंनेे कहा कि जनता का उत्साह उमंग देखकर यह स्पष्ट होता है कि जनता ने सभी सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक बार फिर से मोदी सरकार को सत्ता में लाओ। गैस सिलेंडर का झंझट ही खत्म हो जाएगा। पाइपलाइन के जरिए लोगों को गैस मिलेगी। बिजली के बिल शून्य होंगे। 70 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को भरपूर स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। वर्ष 2029 में विधानसभा तथा लोकसभा में 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण होगा। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपन परमार, चुराह के विधायक डा. हंसराज, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, विधायक डा. जनकराज, चंबा जिला के प्रभारी अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक पवन नैयर, विक्रम जरयाल व जियालाल कपूर, नीलम नैयर, भद्रवाह के पूर्व विधायक दलीप परिहार चंबा के प्रभारी अर्जुन सिंह जम्मू कश्मीर की भदरवाहा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप परिहार, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राज सिंह ठाकुर व जिला भाजपा प्रधान धीरज नरयाल आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News