प्रदेश में बारिश से 92 करोड़ का नुकसान

Update: 2024-05-01 04:49 GMT
शिमला। प्रदेश में बीते 48 घंटे के दौरान अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश कुल्लू में रिकार्ड की गई है। यहां भुंतर में 26 ,एमएम बारिश हुई है।,जबकि कल्पा में 19, सुंदरनगर में 14.4, कांगड़ा में 14.1 और शिमला में 2.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने अब आगामी 48 घंटे तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम की वजह से अभी तक 92 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। जबकि गेहूं, सेब और दूसरी नकदी फसलों को हुए नुकसान के संबंध में डाटा अभी तक जुटाया नहीं जा सका है।
मौसम के साफ होते ही प्रदेश में तपिश भी बढऩे लगी है। बीते 24 घंटे में बारिश के बाद मंगलवार को साफ हुए मौसम में दो डिग्री तापमान की कमी आंकी गई है। सबसे बड़ा असर ऊना जिला में देखने को मिला है। यहां 34 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है, जबकि दो पूर्व तक तापमान यहां 37 डिग्री तक पहुंच रहा था। इसके अलावा बिलासपुर में 32 डिग्री, कांगड़ा में 30 डिग्री, सोलन में 29.8 डिग्री, हमीरपुर में 27.4 डिग्री, चंबा में 24 डिग्री और शिमला में 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।
Tags:    

Similar News