हलीण में अचानक सुलगी चिंगारी से 20 लाख का नुकसान

Update: 2026-07-01 11:40 GMT
थुनाग। सराज क्षेत्र के अंतर्गत एरोल बजार के साथ हलीण में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड में दोमंजिला मकान राख हो गया। आग से पीडि़त परिवार को 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मंगलवार को शाम करीब पांच बजे राम लाल पुत्र जेठू निवासी मुहाल हलीण के छह कमरों का दो मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। अग्निकांड में मकान के साथ घर के अंदर रखा कीमती सामान, घरेलू वस्तुएं और अन्य जरूरी सामग्री भी जलकर राख हो गई।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में लगभग 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार थुनाग जितेंद्र कुमार थुनाग ने बताया कि प्रभावित परिवार को तीन तिरपाल तथा फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई।
Tags:    

Similar News