नारला और मोहड़धार के पास जाम से वाहनों की लंबी कतारें, परेशान हुए लोग

Update: 2025-07-29 12:04 GMT
Paddhar. पद्धर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी पठानकोट 154 सडक़ पर अगर सफ र करना है तो सुबह ही घर से रोटी बांध कर निकल जाएं अन्यथा क हीं भी आपको जाम का सामना करना पड़ सकता है। बिजनी से नारला तक बन रहे फोरलेन पर जंहा बारिश के दिनों में सडक़ के किनारे खड़े पेड़ गिर रहे हैं और वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है जिस कारण दूर दूर तक लंबा जाम देखने को मिलता है वही सोमवार सुबह नौ बजे नारला और मोहड़धार के पास लंबा जाम लग गया। नारला के पास पेड़ गिरने से लोगों को लगभग एक घंटे तक मशक्त करनी पड़ी, वही मोहड़धार के पास सडक़ पर लम्बा जाम लग गया। उधर पद्धर एसडीएम सुरजीत सिंह को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने पद्धर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया और सडक़ से जाम को हटाया गया। वही जगह जगह सडक़ की स्थिति खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी लोगों की एक नहीं सुन रही है। लोग परेशान हैं।
Tags:    

Similar News