lms कलैहली बना जूडो चैंपियन

Update: 2024-07-02 10:44 GMT
Bhuntar. भुंतर। जिला कुल्लू के कलैहली स्कूल में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिला के लगभग 200 से अधिक खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में दि लोअर कुल्लू किसान-बागबान संगठन भुंतर के अध्यक्ष करतार गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जूडो प्रतियोगिता में एलएमएस स्कूल कलैहली 15वीं बार ऑलओवर चैंपियन बना। लडक़ों में ईपीएस काईस ने पहला स्थान झटक कर ट्रॉफी को अपने नाम किया। हिमालया बड स्कूल पतलीकुहल ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर एलएमएस स्कूल कलैहली रहा। लड़कियों में एलएमएस स्कूल कलैहली ने पहला स्थान झटक कर ट्राफी को अपने नाम किया। दूसरे स्थान में लड़कियों में बजौरा स्कूल रहा। तीसरे स्थान में एमएमएस स्कूल कुल्लू रहा। मुख्यातिथि ने समापन अवसर पर इस सफल आयोजन के लिए जूडो संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और तमाम टीम को बधाई दी। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी खूब पसीना बहाया। 23 किलो भार में एलएमएस कुल्लू की नव्या ने स्वर्ण पदक झटका, बजौरा की हिना ने रजत पदक, एलएमएस कुल्लू की आरसी कांस्य पदक, डब्लू एमएम की
श्रीजा ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
27 किलोग्राम भार में एलएमएस कलैहली स्कूल की काव्या ने स्वर्ण पदक, पर्मिका रजत पदक, एलएमएस कलैहली की अक्षिता व मिशीका ने कांस्या पदक झटका। मिशिका 32 किलोग्राम भार में साक्षी स्वर्ण पदक बजौरा, पदमा रजत पदक हिमालय बड, पलडो कांस्य पदक हिमालया बड, रोशल एलएमएस कलैहली कांस्य पदक, 36 किलोग्राम भार में बजौरा की हिमांशी स्वर्ण पदक, एलएमएस कलैहली की सानवी ने रजत पदक व पुष्पांजलि कास्य पदक झटका। इसकी कड़ी में सब जूनियर 36 किलोग्राम भार में भावना स्वर्ण ने पदक, बजौरा ते यांगदों ने रजत पदक, हिमालया बड के सोना ने कांस्य पदक झटका। 40 किलोग्राम भार में रिद्धि ने स्वर्ण पदक, एलएमएस कलैहली की राशविन ने रजत पदक व तनुप्रिया ने कांस्य पदक, बजौरा की ज्योति ने भी कांस्य पदक हासिल किया। 44 किलोग्राम भार में तनवी ने स्वर्ण पदक, एलएमएस कलैहली की सोनाली ने रजत पदक, एमएमए की कशीश ने कांस्य पदक, पनारसा की यंगदो ने कांस्य पदक हासिल किया। 48 किलोग्राम भार में कृतनमुवी ने स्वर्ण पदक, एलएमएस कुल्लू की अलंकृता ने रजत पदक, हिमालया की किरत ने कांस्य पदक, 52 किलोग्राम भार में लांजेस रजत पदक हिमालया बड, ज्योति स्वर्ण पदक बजौरा, अश्वनी कांस्य पदक एलएमएस कलैहली, जैस्मिन एमएस कुल्लू, 57 किलोग्राम भार में आर्या स्वर्ण पदक मैक्स स्कूल, दिवजांशिन रजत पदक बजौरा, रिजा कांस्य पदक एलएमएस कुल्लू, दृष्टि कांस्य पदक बजौरा, वहीं 69 किलोग्राम भार में सृष्टि स्वर्ण पदक मैक्स, एलिना रजत पदक मैक्स, पूर्णिमा कांस्य पदक एचएएस, दित्यांशी एलएमएस कुल्लू 57 किलोग्राम भार में सानू देवी स्वर्ण पदक, किरणा ने रजत पदक जीता। लडक़ों 20 किलोग्राम भार में वरेण्य स्वर्ण पदक हिमालया बड, एलएमएस कलैहली स्कूल के अनहद रजत पदक झटका। कमलेश व अद्धविक ने कांस्य पदक जीता। 25 किलोग्राम भार में एलएमएस कलैहली के ऋतिक ने स्वर्ण पदक, शिवांश रजत पदक व आरव कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। एलएमएस कुल्ल के आरव ने भी कांस्य पदक हासिल किया। 30 किलोग्राम भार में एलएमएस कलैहली के अतीक्ष ने स्वर्ण पदक, आर्यादित्य एलएमएस कुल्लू रजत पदक, आयान कांस्य पदक और अनुभव डब्ल्यू एमएमए ने भी कांस्य पदक हासिल किया। 45 किलोग्राम भार में मयंक स्वर्ण पदक जीएस एस मौहल, अक्स रजत पदक ईपीएसए लोवजांग व हिमालया बड स्कूल के कीर्तन ने कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर एलएमएस स्कूल कलैहली की प्रिंसिपल आरती शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->