दो युवकों को करंट लगने का LIVE VIDEO, एक की मौत

बड़ी खबर

Update: 2024-09-30 18:28 GMT
Mathura. मथुरा। मथुरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दो युवक सीढ़ी लेकर जा रहे हैं, तभी वो हाईटेंशन से टकरा गई। वो करंट की चपेट में आकर जमीन में गिरकर तड़पने लगे। मथुरा थाना बरसाना क्षेत्र के गांव सहार में नन्दकिशोर के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के निर्माण में गांव का रहना वाला युवक राजूउद्दीन मजदूरी का काम कर रहा था। मकान निर्माण के लिए सीढ़ी की आवश्यकता हुई, तो राजूउद्दीन सुबह मकान मालिक के साथ लोहे की सीढ़ी लेने के लिए गांव के ही नजदीक चला गया।


मृतक के परिजनों ने बताया गया कि नन्दकिशोर और मजदूर राजूउद्दीन सीढ़ी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान लोहे की सीढ़ी होने के कारण वो हाई टेंशन तारों से छू गई। जिससे सीढ़ी में करंट दौड़ गया। और करंट की चपेट में दोनों लोग आ गए। बताया जा रहा है कि करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए, घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई। जबकि मकान मालिक नन्दकिशोर गम्भीर रूप से झुलसने के कारण घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंच नामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Tags:    

Similar News

-->