OMG! महिला की मौत का LIVE वीडियो, लोगों में भारी आक्रोश

मचा कोहराम.

Update: 2025-08-24 03:53 GMT
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के निक्की नगर इलाके में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. यहां बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही एक महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मरने वाली महिला की पहचान रिंकू प्रदीप आरच (28) के रूप में हुई है.
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मारने के बाद हुआ. रिंकू आरच की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, हालांकि, वहां मौजूद नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया. इसके बाद खड़कपाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला अपने बच्चे को स्कूटी से छोड़कर आ रही है. महिला अपने साइड से चल रही होती है.
हालांकि, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला जमीन पर गिर गई और कुचलने से उसकी मौत हो गई. इस घटना ने सड़क पर चल रहे दो पहिया सवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिया है.
Full View
Tags:    

Similar News