युवक की अचानक मौत का LIVE वीडियो, कैमरे में कैद हुआ आखिरी पल
एक्सरसाइज कर रहे थे.
देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को एक्सरसाइज के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 17 अप्रैल का बताया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, वीडियो में जिस प्रकार से एक व्यक्ति को व्यायाम करते-करते जमीन पर गिरकर तड़पते और मरते दिख रहा है, वह मंजर खौफनाक है।
पहली नजर में देखने पर लगा कि शायद प्रमोद को चक्कर आया है, लेकिन वह जमीन पर तड़पते रहे। सड़क पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब तक लोग आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी मौत का मामला सामने आया है।