मुरादाबाद : तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 5 छात्र झुलस गए थे. छात्र यूनिवर्सिटी में आयोजित महावीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे.
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे. इस बीच अचानक बिजली गिरने से सभी छात्र जमीन पर गिर गए. एक छात्र उठकर भाग गया, बाकी पांच छात्र झुलस गए. बाद में उनके साथियों ने उन्हें यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.