मौत का LIVE VIDEO, कार में स्टंट कर रहे नाबालिग ने स्कूटी सवार माँ-बेटी को मारी टक्कर

महिला ने तोड़ा दम

Update: 2024-08-03 09:01 GMT
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश। कानपुर के किदवई नगर में एक कार ने स्टंट करते समय नियंत्रण खो दिया और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 नाबालिग स्कूल बंक कर घुमने के लिए निकले थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। बता दें कि घटना के समय महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ क्लिनिक से घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला और उसकी बेटी दोनों ही घटनास्थल से लगभग 30 फीट दूर जा गिरे। पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। ऐसी लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण होने वाले हादसों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। आंकड़ों में बेकासूर लोगों की मौत का कारण बनते तेज रफ्तार वाहन आज एक बड़ी समस्या है। प्रशासन के लगाम लगाने के बावजूद ऐसी घटनाएं हर रोज हो रही है।
वीडियो में हादसे के उन पलों को दिखाया गया है जिनमें स्कूटी सवार महिला सड़क से गुजर रही है तभी नाबालिग की ओर से चलाई कार तेजी से बढ़ती है और टक्कर मार देती है। जानकारी मुताबिक, कार के अंदर दो नाबालिग लड़के और दो लड़कियां थी। वह सभी स्कूल से बंक कर निकले थे। उन्होंने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म उतार दी थी और कैजुअल कपड़े पहन लिए थे। जो बाद में गाड़ी के अंदर पाए गए थे।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला और उसकी बेटी कई किलोमीटर आगे जाकर गिरते हैं। राहगीरों ने बताया कि कार लगभग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। घटना के बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी और वह मौके पर पहुंची और कार चला रहे बच्चों को हिरासत में ले लिया।हेलमेट पहने होने के कारण टक्कर लगने से महिला के सिर में काफी चोंटे आई। उसकी बेटी के कई फ्रैक्चर हो गए। किदवई नगर पुलिस इंस्पेक्टर ने पुष्टि की कि नाबालिग चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और आगे की जांच के लिए आधिकारिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->