LIVE VIDEO: तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को रौंदा, हालत गंभीर

Update: 2024-08-17 15:50 GMT
Bulandshahr बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंदा दिया है. दरअसल, कोर्ट जाने पर दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी पति और जेठ द्वारा पहले ही दे दी गई थी. इस घटना के बाद यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल दोनों लड़कियां अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही हैं. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीसीटीवी में कैद वीडियो देख आपके होश उड़ जाएंगे जिसमें दो बहनें सड़क किनारे चल रही है और अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार आती है जो तेजी से दोनों को टक्कर मारकर निकल जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बहनें हवा में उछल कर दूर जाकर गिरती है। गौरतलब है कि बुलंदशहर में कोर्ट में पेश होने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनें घर लौट रही थीं, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बहन का शादी के बाद पति से कुछ विवाद था जिसके कारण वह अलग रह रही थी लेकिन इससे उसका भाई नाराज था।
रिपोर्ट के मुताबिक, समीन और उसकी छोटी बहन बुलंदशहर के आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। घायल बहनों ने आरोप लगाया है कि समीन के पति और देवर ने उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की और पहले ही धमकी दी कि अगर वे कोर्ट गईं तो उन्हें कुचल दिया जाएगा। हालांकि, मामला सामने आने के बाद जब पुलिस ने इसकी जांच कि तो पाया कि महिलाओं के भाई ने ही अपनी ससुराल की कार से उन्हें टक्कर मारी है। भाई बहनों के इस फैसले से नाराज था। दोनों पक्षों के बीच गहरा विवाद था। पुलिस को शक है कि पीड़िता के भाई वाहिद की संलिप्तता है, क्योंकि अपराध में इस्तेमाल की गई कार वाहिद के ससुराल वालों के परिवार के सदस्य की है। दोनों घायल बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि पति और उसके भाई के खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->