लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका को किया आग के हवाले, शराब पीने से मना करना पड़ा भारी

शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है।

Update: 2024-04-28 04:27 GMT

सांकेतिक तस्वीर

सिमडेगा: झारखंड में एक लिव इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका के शरीर में आग लगा दी। आग लगने से युवती बुरी तरह झुलस गई है। दरअसल, प्रेमिका ने अपने प्रेमी को शराब पीने से मना किया था। इस बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को जला कर मारने का प्रयास किया। मामला सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ टांगरटोली गांव का है।
बताया गया कि गांव निवासी दीपक मिंज और उसकी प्रेमिका फुलबाई कुजूर गांव में लीव इन रिलेशन में रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गोवा में मजदूरी का काम करते थे और वहीं दोनों के बीच प्रेम हो गया था। दीपक की मां ने बताया कि शुक्रवार को दीपक शराब पी रहा था। इसी बीच फुलबाई ने दीपक को शराब पीने से मना किया तो दीपक आक्रोशित हो गया और घर में रखे किरोसीन तेल को फुलबाई के शरीर में डाल दिया और आग लगा दी। आसपास के लोगों की मदद से फुलबाई के शरीर में लगे आग को बुझाया गया और तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आग के कारण फुलबाई के शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति गंभीर है।
पत्नी की हत्या के आरोप में पति को भेजा गया जेल
वहीं एक दूसरे मामले में चासनाला के सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह लोको बाजार रेलवे कॉलोनी निवासी राहूल पासवान की पत्नी गीता देवी की रहस्यमय परिस्थिति हुए मौत मामले में शनिवार को सुदामडीह पुलिस ने मृतका के भाई मुकेश पासवान के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका के भाई मुकेश पासवान ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति राहुल पासवान, सास प्रभा देवी, ससुर भोला पासवान को आरोपी बनाया है। पति को शनिवार को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार दामोदर नदी के मोहलबनी घाट कर दिया। मुखाग्नि मृतका के छह वर्षीय पुत्र आरव ने दिया। इस संबंध में सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक ने बताया कि मृतका के भाई मुकेश पासवान के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 25/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राहुल पासवान को जेल भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News