यूपी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में रविवार को होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राजधानी लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में कुल 6 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, जबकि सरकार के 2 मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है. शपथ दोपहर 3 बजे होगा.
सूत्रों की मानें तो पिछड़ा वर्ग, दलित और ब्राह्मण समुदाय से कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. वहीं संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं और चुनावी दृष्टि से प्रभाव रखने वाले विधायकों को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इससे पार्टी को आगामी चुनावों में राजनीतिक बढ़त मिल सकती है.