शराब पर प्रतिबंध समाज के हित में है: CM नीतीश ने दिए निर्देश

यह अलग चीज है। पर, यहां पर जिन्ना की चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है।

Update: 2021-11-02 02:58 GMT

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ किया है कि शराब के धंधेबाजों पर सख्ती और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को निरंतर सतर्क रहने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एक दिन भी धंधेबाजों को छोड़ा नहीं जा रहा है। मैं स्वयं इसकी जानकारी लेता हूं। जल्द ही पूरे मामले की मैं समीक्षा करूंगा।

सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। जहरीली शराब के सेवन से लोगों की हुई मौत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग तो बार-बार कह रहे हैं। गड़बड़ चीज कोई पीएगा तो इसी तरह से होगा। जहां शराब की बंदी नहीं है, वहां भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। हम ऐसे लोगों से अपील करेंगे शराब मत पीजिए। यह उनके हित के खिलाफ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महिलाओं की मांग पर शराबबंदी लागू की। अधिकतर लोग इसके पक्ष में हैं। चंद लोग पीना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह दावा करना की सब ठीक ही हो जाएगा, यह कैसे होगा।
देश नहीं बंटता तो और आगे बढ़ता
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी व सरदार पटेल से किये जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बहुत लोगों ने भूमिका निभाई है। बापू को पसंद नहीं था कि देश बंटे, पर परिस्थिति ऐसी आई कि यह बंट गया। बाद में पाकिस्तान भी दो हिस्सों में बंट गया। मगर देश एक रहता तो यह और आगे बढ़ता। यह अच्छी बात नहीं हुई कि इसका विभाजन हुआ। बापू की बात सब मान लेते तो यह और आगे बढ़ता। उन्होंने कहा कि कहा कि कोई अलग अपना देश बना लिया तो वहां के लिए तो वह महत्वपूर्ण है। यह अलग चीज है। पर, यहां पर जिन्ना की चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है।
Tags:    

Similar News

-->