Shimla. शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बापू के आदर्श और उनकी विचारधारा के साथ सबको आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसलिए यह देश कभी भी उन्हें भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को अपना मुख्य पथ माना और आज तक कांग्रेस उसी पथ का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए सभी को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बापू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सदैव उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आगे बढें़। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने महात्मा गांधी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा कि राष्ट्र सदैव बापू का ऋणी रहेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा और उनके आदर्शों का प्रचार-प्रसार करने की बहुत जरूरत है। इस दौरान गांधी भजन भी गाया गया।
पार्टी मुख्यालय में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, प्रदेश उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता अनूप रत्न, अतिरिक्त महाधिवक्ता सुशांत कपरेट, प्रणय प्रताप, किरन शर्मा, मोनिका भारद्वाज, शिनम कटारिया, राजकुमार शर्मा, हरिकृष्ण हिमराल, छतर सिंह, चिरंजीव लाल, विनीता वर्मा, प्रभा वर्मा, विनीत गौतम, आनंद कौशल, राजेश शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, राजेश वर्मा, एसके सहगल, एसएस जोगटा, चंद्र शेखर शर्मा, राम कृष्ण शनदिल, मस्तराम शर्मा, चेत राम कश्यप, नरेश कुमार, गोपाल, वीरेंद्र जसवाल, बलदेव ठाकुर बिट्टू, विनय कुमार, तुषार सिंह स्तान, योगेश ठाकुर, रुद्रांश, वंश, सागर, सतपाल, वेद प्रकाश, शुभम वर्मा, जीतराम पंवार, राधा मेहता, लोकेश्वरी देवी, उमा मुदलियार, बबली सल्होत्रा, कृष्णा जरयाल, सत्या वर्मा आदि ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।