पूरी हुई आखिरी ख्वाहिश: विमान को अनोखे अंदाज में दी गई अंतिम विदाई, देखें मजेदार VIDEO

Update: 2020-12-26 07:54 GMT

जब किसी की उम्र पूरी हो जाती है तो कई सपने ऐसे होते हैं जिनको पूरा करने के लिए इंसान अपनी आखिरी ख्वाहिश बयान करता है। लेकिन अगर मामला विमान यानी प्लेन का हो तो आप सोच में प़ड़ जाएंगे। प्लेन की आखिरी ख्वाहिश!! जी हां, अपनी उम्र पूरी कर चुके एक विमान की अनोखे अंदाज में आखिरी इच्छा पूरी की गई। प्लेन के आखिरी बार उड़ने के इस वीडियो को बहुत सराहना मिल रही है। ये वीडियो थोड़े ही समय में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर वाइस एविएटर नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस अकाउंट को डेनिअल गोंजालेज मैनेज करते हैं। वीडियो में देखा सकता है कि मियामी एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर कैसे एक छोटे प्लेन को कबाड़ (स्क्रेपयार्ड) ) में डालने से पहले क्रेन की मदद से उड़ाया गया। वीडियो किसी इंसान की आखिरी ख्वाहिश पूरी होने का अहसास दिला रहा है और इसे देखकर यूजर इतने भावुक हो गए हैं कि इसे लगातार शेयर किया जा रहा है।
डेनिएल ने लिखा है ये वीडियो ओरिजनल तौर पर उनके एक दोस्त ने फेसबुक पर डाला था लेकिन इसने उनको इतना भावुक कर डाला कि वो इसे शेयर करने से खुद को रोक न सके। डेनियल ने उस अनुभव को साझा किया है जिसके तहत आखिरी बार इस प्लेन को क्रेन की मदद से उड़ाया गया और उसके बाद उसे स्क्रेप में डाल दिया गया।
सही तौर पर देखा जाए तो यह प्लेन की आखिरी उड़ान थी जो आखिरी उड़ान थी लेकिन ये यात्रियो की बजाय प्लेन के लिए थी। कैसे एक क्रेन की मदद से छोटे बच्चे की तरह प्लेन पंख फैलाकर उड़ा। इस वीडियो को देखकर लोग उसी तरह भावुक हो रहे हैं जैसे किसी बुजुर्ग की दुनिया छोड़ने से पहले कोई ख्वाहिश पूरी हुई हो।


Tags:    

Similar News

-->