Kullu. कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में रातभर बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन से मार्ग भी अवरूद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने कुछ एरिया में मार्ग को बहाल कर दिया है, लेकिन कई जगह मार्ग बहाल होने में समय लगेगा। बता दें कि मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घर्टीगढ़ के पास बारिश होने से फिर भूस्खलन हुआ और मार्ग बंद हो गया। हालांकि यहां पर पिछले नवंबर महीने से लगातार भूस्खलन हो रहा है। हाल ही में भी घर्टीगढ़ के पास भूस्खलन हुआ था। हालांकि उसके बाद मार्ग को बहाल कर दिया था, लेकिन बीती रात भर हुई बारिश के कारण भूस्खलन होने पर मलबा सडक़ पर गिरा है, जिससे मार्ग बंद हो गया है।