दो मंदिरो के दानपेटी से लाखों रुपए पार, केस दर्ज

Update: 2023-05-24 18:12 GMT
चीताखेड़ा। क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे मुख्य मार्ग पर स्थित मंदिर पर भी अपने हाथ साफ करने से पीछे नहीं रह रहे है। पिछले कई दिनों से चन्दन चोरों से क्षेत्र के किसान परेशान है। तो अब क्षेत्र के जन जन की आस्था के केंद्र चीताखेडा के शनि देव मंदिर को भी चोरो ने नही छोड़ा।
चीताखेड़ा-जीरन रोड पर स्थित शनि देव मंदिर पर बीती रात को चोरो ने मंदिर मे लगे चांदी के छत्र एवं दान पात्र पर हाथ साफ कर दिया। बड़े-बड़े तालो को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। चांदी के छत्र का वजन लगभग एक किलो बताया जा रहा है। वही अभी शनि जयंती पर मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी हुआ था इसलिए दानपेटी में राशि भी ज्यादा होने का अनुमान है।
इसी प्रकार चीताखेड़ा-घसुंडी जागीर रोड पर रात को भड़क सनावदा पर भी तेजाजी मंदिर पर चोरो ने हाथ साफ किया। यहां से भी दान पात्र तोड़ कर दान राशि निकाल ली। मंदिर में रखी दो चांदी की मूर्तियों को भी चोर अपने साथ ले उड़े। यहाँ चांदी के छत्र है जिनको पुजारी रोज घर ले जाते थे जिससे वो बच गए। दोनों ही घटना की जीरन थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब देखना है पुलिस कब तक चोरो को सलाखो के पीछे पहुंचाती है।
Tags:    

Similar News

-->