मजदूर का काट दिया गुप्तांग, सड़क किनारे मिली लाश

सनसनीखेज मामला

Update: 2021-12-08 14:27 GMT

DEMO PIC 

उत्तर प्रदेश के बहराइच से मजदूरी करने सीमांत जनपद पहुंचे एक श्रमिक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। श्रमिक के गुप्तांग भी काटे गए हैं। साथ ही आंख में भी गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया हत्या ही मान रही है। बीते दो दिनों से श्रमिक लापता था। बुधवार को बस्ते क्षेत्र में मुख्य सड़क से लगे एक दुकान के समीप गली में स्थानीय लोगों को शव पड़ा मिला। शव की पहचान बहराइच निवासी ओम प्रकाश(38) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के गुप्तांग काटने की भी बात सामने आई। बताया जा रहा है कि युवक बीते सोमवार को काम के सिलसिले में बस्ते क्षेत्र में पहुंचा था, लेकिन देर शाम तक भी वह अपने कमरे में नहीं पहुंचा। इस पर अन्य साथियों ने जाजरदेवल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लेकिन दो दिन बाद युवक का शव मिला। श्रमिक के साथी श्रमिकों ने घटना को हत्या बताया है। पुलिस भी घटनाक्रम को देखते हुए हत्या की आशंका जता रही है। मामले को देखते हुए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। युवक के मोबाइल से आखिरी बार हुई बात और लोकेशन की भी छानबीन की जा रही है। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है।

शव को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। मृतक के गुप्तांग भी काटे गए हैं। मामले की जांच चल रही है।

कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष जाजरदेवल


Tags:    

Similar News

-->