खालिस्तानी पन्नू का जलाया पुतला

Update: 2025-04-13 12:17 GMT
Una. ऊना। शहर ऊना एमसी पार्क में विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों सहित हिंदू व सिख धर्मों के लोगों ने शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राम अंबेडकर की खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा बेअदवी करने के विरोध में प्रदर्शन किया और पन्नू का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। अंबेडकर समाज सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने एमसी पार्क में पन्नू की कार्यप्रणाली व सोच को निंदनीय करार दिया। इसके अलावा पंजाब में बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित करने व उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की घोर निंदा की। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एमसी पार्क में पन्नू मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपने गुस्से को प्रदर्शित किया और पार्क से रोटरी चौक ऊना तक रोष रैली के दौरान खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का पुतला जलाया और पन्नू के मुर्दाबाद के नारे
लगाए।
इस अवसर पर अंबेडकर सेना ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमृत पाल भोंसले ने कहा कि विदेश में छुपकर गीदड़ धमकियां देने वाले खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू से डरने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि पन्नू की इस प्रकार की गतिविधियों से देश में दो धर्मों के बीच आपसी भाईचारा खराब हो रहा है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू को जल्द से जल्द भारत लाया जाएं और उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएं। बूढ़ा दल सेवादार अच्छर सिंह ने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू को खालिस्तानी कहलाने का कोई भी हक नहीं है, क्योंकि पन्नू ने न तो खालसा जी को सजाया और न ही गुरु महाराज के विचारधारा पर चल रहा है।
Tags:    

Similar News