फस्र्ट एड किट, सर्च लाइट रखो तैयार

Update: 2025-05-25 12:14 GMT
Chamba. चंबा। जिला चंबा में विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित प्रबंधन को लेकर शनिवार को एसडीएम कार्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने की। बैठक में उपमंडल चंबा में उपलब्ध सभी सहायक उपकरणों, संसाधनों एवं आवश्यक सामग्री की समीक्षा की गई। एसडीएम प्रियांशु खाती ने त्वरित एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन कार्यों के दृष्टिगत सहायक उपकरणों तथा आवश्यक सामग्री से संबंधित सूची तैयार करने को
कहा।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि सहायक उपकरणों तथा आवश्यक सामग्री का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित बनाया जाए। एसडीएम ने कहा कि जिला चंबा प्रान्न्तिक आपदाओं के लिहाज से अति संवेदनशील है और बरसात के मौसम के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की संभावना ज्यादा बनी रहती है। ऐसे में सभी विभागीय वाहनों में फस्र्ट एड किट्स, मेगाफोन, सर्च लाइट इत्यादि भी रखी जाए। बैठक में पुलिस, राजस्व और दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और अहम टिप्स हासिल किए।
Tags:    

Similar News