कासगंज हत्याकांड: शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई... एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया
आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर
फाइल फोटो
कासगंज में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के बाद अब खबर है कि पुलिस ने इस हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है. हालांकि घटना का मुख्य आरोपी मोती धीमर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
जानकारी के मुताबिक सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर के निकट काली नदी के किनारे यह मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर में मारे गए शख्स की पहचान मोती धीमर के भाई एलकार के रूप में हुई है.