चंडीगढ़ में इस अहम पद को संभालने वाली दूसरी महिला अधिकारी बनी कंवरदीप कौर

बड़ी खबर

Update: 2023-03-09 18:49 GMT
चंडीगढ़ में इस अहम पद को संभालने वाली दूसरी महिला अधिकारी बनी कंवरदीप कौर
  • whatsapp icon
पंजाब। पंजाब कैडर की आई.पी.एस. अधिकारी कंवरदीप कौर द्वारा चंडीगढ़ में एस.एस.पी. के पद को संभाल लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने गत दिन मंगलवार को अपने पद को संभालने के बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि इससे पहले वह 2013 बैच की आई.पी.एस. अधिकारी फिरोजपुर में एस.एस.पी. के पद पर तैनात थी। इसी साथ ही कंवरदीप कौर एस.एस.पी. कपूरथला व मालेरकोटला में भी अपनी सेवा निभा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पंजाब सरकार द्वारा भेजे 3 अधिकारियों के पैनल में से चुना गया है। आपको बता दें कंवरदीप कौर चंडीगढ़ में एस.एस.पी. का पद संभालने वाली दूसरी महिला अधिकारी है। इससे पहले 2017-2020 में 2008 बैच की आई.पी.एस. अधिकारी नीलांबरी विजय जगतले चंडीगढ़ में इस पद पर रहने वाली पहली महिला थी।
Tags:    

Similar News