Kangra: पालमपुर में दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Update: 2024-10-03 10:15 GMT
Palampur. पालमपुर। पालमपुर में दो लोगों ने फंदा लगा कर इहलीला समाप्त कर ली। दोनों मामले मंगलवार रात के हैं और दो अलग गांवों में एक महिला व एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस को दोनों मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बंदला में किराए के मकान में अपने पति के साथ रह रही महिला ने घर में ही फंदा लगा लिया। मृतका के बच्चे स्कूल से घर आए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इस बीच बच्चों ने वहां पर एक व्यक्ति के फोन से अपने पिता को
फोन मिलाया।


अंदर से घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। पिता ने बच्चों से खिडक़ी के अंदर देखने को कहा, जब बच्चों ने अंदर देखा तो उनकी माता फंदे से लटकी थी। मृतका का पति अपने साले के साथ घर पर आया और दरवाजा तोड़ कर देखा तो उसकी पत्नी मीरा देवी निवासी चैनपुर जिला चंपारण बिहार की मौत हो गई थी। दूसरे मामले में कंडबाडी में एक संस्था के संचालक ने किराए के मकान में स्टोर रूम में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को इसकी जानकारी संस्था की एक सदस्य ने दी। पालमपुर से पुलिस की एक टीम रात को ही कंडबाड़ी पहुंची। मकान मालिक के सामने कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जब अंदर जाकर देखा तो शशांक निवासी मुंडेर तहसील बैजनाथ का शव फंदे पर झूल रहा था। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->