कमलनाथ का BJP पर हमला, बोले- भाजपा दिल्ली से संचालित कर रही है मध्य प्रदेश का चुनाव

Update: 2023-09-11 15:20 GMT
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है। दिग्गज नेता विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमलावर दिख रहे हैं। इस बीच कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अब भाजपा की सामूहिक विदाई का समय आ चुका है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली से पूरा चुनाव संचालित कर रही है, उसे भाजपा के स्थानीय नेतृत्व और संगठन पर अब भरोसा नहीं रहा है।
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेतागण अपने साक्षात्कारों में उनकी अपनी ही पार्टी द्वारा अपनी अवहेलना, उपेक्षा और अपमान की सरेआम बात कर रहे हैं, उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस के प्रति जन-समर्थन देखकर भाजपा पहले ही हताश हो चुकी है। कमलनाथ ने ये भी कहा कि भाजपा अब दिखावटी चुनाव लड़ रही है, इसीलिए न उसके पास रणनीति है न सेनापति। इसीलिए न वो वरिष्ठों को महत्व दे रही है न कनिष्ठों को। दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए हो रहे इलेक्शन मैनेजमेंट पर भी कमलनाथ हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि दूर से राजतंत्र चलाए जाते हैं, लोकतंत्र नहीं क्योंकि लोकतंत्र की दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है; न कि ऊपर से नीचे। लेकिन ये बात अलोकतांत्रिक भाजपा की समझ में नहीं आयेगी।
Tags:    

Similar News

-->