कलयुगी बेटे ने पिता पर चलाई गोली, हालत गंभीर

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-06-25 14:00 GMT
दसूहा। दसूहा के गांव जलालचक में घर का एसी बदलवाने को लेकर हुई मामूली बात पर कलयुगी बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। जिससे पिता गंभीर घायल हो गया। घायल पिता वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात वह अपने घर पर मौजूद था, तभी मेरे और मेरे बेटे अमरजीत के बीच घर का एसी बदलने को लेकर मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद अमरजीत सिंह ने गुस्से में आकर अपने लाइसेंसी हथियार से मुझ पर गोली चला दी। घायल हालत में वीर सिंह को दसूहा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन घायल पिता ने मीडिया के माध्यम से पुलिस को कोई कार्रवाई न करने की बात कही। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
Tags:    

Similar News