नगर कीर्तन के साथ नाहन में जोड़ मेले का आगााज

Update: 2024-04-28 12:13 GMT
नाहन। सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह महाराज के नाहन आगमन की याद में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक जोड़ मेला शनिवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा टोका साहिब से नगर कीर्तन के साथ आरंभ हो गया है। ऐतिहासिक चौगान मैदान में जोड़ मेला का शुभारंभ विधिवत तौर पर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा द्वारा नगर कीर्तन की अगवाई के बीच किया गया। 27 अप्रैल से पांच मई तक अधिकारिक तौर पर आयोजित होने वाला जोड़ मेला इस मर्तबा बड़े स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश-प्रदेश से विभिन्न व्यापारी, झूले व रेडिमेड सामान के अलावा फूड आईटम के स्टॉल लगाए गए हैं। शनिवार को विपरीत मौसम के बावजूद ऐतिहासिक जोड़ मेला चौगान मैदान में शुरू हो गया है।
सिक्ख नौजवान सेवक जत्था, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दशमेश अस्थान नाहन के तत्त्वावधान में आयोजित जोड़ मेला के शुभारंभ के दौरान दस्तार दुमाला व गुरमत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सिक्ख नौजवान जत्था गुरुद्वारा दशमेश अस्थान के प्रधान अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजित दस्तार मुकाबले में 60 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं प्रथम स्थान पर दिलजीत सिंह ने दस्तार अथवा सर्वश्रेष्ठ पगड़ी पहनी, जबकि दूसरा स्थान हरमन सिंह, तीसरा स्थान राजवीर सिंह को प्राप्त हुआ। दुमाला प्रतियोगिता में हरजोत सिंह ने प्रथम स्थान पर दुमाला पहना। वहीं हरप्रीत सिंह को दूसरा व करण सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
Tags:    

Similar News