जयराम का तंज, सरकार की झूठी गारंटियों से लोग परेशान

Update: 2026-05-25 09:41 GMT
Market. मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मिले और उनके साथ सुख-दु:ख साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का झूठ अब पूरी तरह जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों ने साफ कर दिया है कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठी गारंटियों और लगातार बढ़ते आर्थिक बोझ से बेहद नाराज़ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट रूप से नकार दिया है और आने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी कांग्रेस का पूरी तरह
सफाया होना तय है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार साढ़े तीन साल में विकास के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं गिना पाई है। 2000 से ज्यादा संस्थान बंद करना लाखों पदों को समाप्त करना हजारों लोगों को नौकरियों से निकालना ही इस सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, कर्मचारी और पेंशनर परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों-बागबानों को राहत नहीं मिल रही और आम जनता पर लगातार टैक्स और सेस का बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस ने चुनावों से पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, युवाओं को पांच लाख रोजगार देने और व्यवस्था परिवर्तन के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई।
Tags:    

Similar News