Bangana में सीवरेज को पूरा करने का उठाया मुद्दा

Update: 2024-09-07 11:07 GMT
Bangana. बंगाणा। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मॉनसून सत्र में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा सीवरेज का मुद्दा उठाकर उसे पूरा करने और गोबिंद सागर झील के अंदरोली में पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने के मुद्दा उठाया। जिसमें सरकार की तरफ से बंगाणा सीवरेज का कार्य 90 प्रतिशत पूरा होने और गोबिंद सागर झील में 12.50 करोड़ की धनराशि राज्य सरकार की तरफ से लगाकर प्रयर्तक की दृष्टि से विकसित करने का उत्तर प्राप्त हुआ है।
पूर्व में विधायक
विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ में खैर की खेती को बढ़ावा देने और अवेध कटान को रोकने तथा कुटलैहड़ को उद्योगिक की दृष्टि से विकसित करने का मुद्दा भी सदन में उठाया था। और राज्य सरकार की तरफ से संबंधित मंत्रियों से विधायक विवेक शर्मा के प्रश्न को सौ प्रतिशत ठीक ठहराते हुए उन्हें आश्वासन दिया गया था। विधायक विवेक शर्मा द्वारा कुटलैहड़ में कुछ सरकारी भूमि जो उद्योग के लिए चयनित की गई हैं। राज्य सरकार की तरफ से चयन टीम उक्त भूमि का निरीक्षण करने के लिए सत्र के बाद कुटलैहड़ आ सकती है।
Tags:    

Similar News

-->