Nerchowk. नेरचौक। बल्ह विधानसभा में पेयजल सिंचाई सुविधा एवं बाढ़ नियंत्रण जैसी समस्याओं पर विधायक इंद्र गांधी ने अधिशाषीअभियंता जल शक्ति मंडल बग्गी के साथ एक बैठक की। जिसमें विधायक ने 20 से अधिक बिंदुओं पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से सुनिश्चित समय में सुधारात्मक कदम उठाकर कार्य करने के निर्देश जारी किए। विधायक इंद्र गांधी द्वारा एक-एक बिंदु को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर वस्तु स्थिति को जाना और सभी कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने को कहा गया। विधायक ने सेकड़ नाला चैनलाइजेशन की वास्तविक तथा इसका कार्य कब तक शुरू किया जाएगा, नगर परिषद नेरचौक व नगर पंचायत रिवाल्सर में सीवरेज़ की वास्तविक स्थिति, पीसी हैविटेशन बठाहण की वास्तविक स्थिति, एलआईसी मलवाणा जिसके टैंडर अवार्ड, एल डब्लयू एसएस घट्टा, खांदला, सकरोहा नैणा माता स्कीम, ग्राम पंचायत हल्यातर गांव बुराहली को एनडीबी स्कीम से जोडऩे, घट्टा.छपड़ोहल बहाव सिंचाई स्कीम की वास्तवित स्थिति और इनके काम को लेकर जानकारी ली।
विधानसभा बल्ह में विभिन्न स्थानों पर बने ओवर हैड टैंक जोकि गांव डडौर, ढांगू, नेरचौक व घट्टा में बने, उनके बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि ग्राम पंचायत दरव्यास के गांव थिन्ना बागलू टैंक में पानी है, मगर लंगवारू व घौड़ी फ ाट में पिछले 2 महीनों से पानी नहीं है। विधायक ने बैंगलोर से माझ्यावर नाले के चैनलाइजेशन का मुद्दा भी उठाया तथा पूछा कि इसके लिए उन्होंने जो विधायक प्राथमिकता में लगभग 7 करोड़ 26 लख रुपए की डीपीआर प्रदेश सरकार को भेजी है, क्या अपडेट है। अधिशाषी अभियंता संदीप चौधरी द्वारा बैठक में ही कुछ एक पहलुओं का समाधान कर दिया तथा कुछ एक पहलुओं की वास्तुस्थिति जानने के लिए स्वयं निरीक्षण करने का आश्वासन दिलाया।