Hyderabad हैदराबाद। आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बना दिए हैं, जिससे पंजाब किंग्स को जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य मिला है। पारी के आखिरी ओवरों में हेनरिक क्लासेन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 69 रन बनाए, हालांकि अंतिम ओवर में वह विजयकुमार वैशाख की गेंद पर कैच आउट हो गए। उनका कैच मार्को जानसेन ने लपका। आखिरी ओवर में कुछ समय के लिए फ्लडलाइट बंद होने से खेल रुका, लेकिन जल्द ही खेल फिर शुरू हो गया। इस दौरान क्लासेन ने एक छक्का और चौका भी लगाया, जिससे टीम का स्कोर तेजी से बढ़ा।
SRH की ओर से नितीश कुमार रेड्डी ने भी अहम योगदान दिया और आखिरी ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पूरी पारी में SRH के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया और पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अब पंजाब किंग्स के सामने 236 रन का बड़ा लक्ष्य है, जिसे हासिल करना आसान नहीं होगा। टीम को तेज शुरुआत और लगातार बड़े शॉट्स की जरूरत होगी।
Tags: