यात्रियों की राह सुगम बनाने के दिए निर्देश

Update: 2024-04-27 10:54 GMT
भरमौर। डीसी चंबा मुकेश रेप्सवाल शुक्रवार को भू-स्खलन के चलते बंद पड़े होली मार्ग का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त ने भू-स्खलन के चलते पैदा हालातों को देखा। साथ ही वह ग्रीमा रोड होते हुए सियंूर पुल तक पहुंचे और लोक निर्माण विभाग को यात्रियों की राह सुगम बनाने के लिए मौके पर दिशा-निर्देश दिए है। साथ ही पुल की आवश्यक मरम्मत और सडक़ पर पड़े स्लिप को हटाने का कार्य तत्काल आरंभ करने के आदेश दिए है। उल्लेखनीय है कि होली मार्ग पर खड़ामुख के दांदा पुल के पास बडा भू-स्खलन होने के चलते दस दिनों से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। इसके चलते जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है और यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना यहां पर करना पड़ रहा है। इसी बीच भू-स्खलन के चलते होली मार्ग पर पैदा हालातों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को डीसी चंबा मुकेश रेप्सवाल दुंदा पुल के पास पहुंचे। उन्होंने सडक़ बहाली को लेकर चल रहे कार्य का जायजा लिया।

साथ ही कार्य हेतू मशीनरी की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी हासिल की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता ने डीसी चंबा को अवगत करवाया कि पिछले दिनों की अपेक्षा अब भूस्खलन स्थल पर पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला काफी हद तक रूक चुका है। लिहाजा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सडक़ को यातायात हेतु बहाल किया जाए। डीसी चंबा ने होली घाटी को मौजूदा समय से जोडऩे वाले सिंयूर पुल की स्थिति का जायजा भी लिया। डीसी चंबा ने 
सिंयूर 
पुल की आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मीत शर्मा को मौके पर दिए है। साथ ही भरमौर से सिंयूर पुल तक की सडक़ किनारे गिरे मलबे व स्लिप को तुरंत हटाने हेतु मशीनरी लगाने को कहा है। ताकि इस मार्ग पर यातायात के लिए आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता मीत शर्मा ने कहा कि सिंयूर पुल की मुरम्मत हेतु लकड़ी की व्यवस्था हो गई है और सडक़ से स्लिप हटाने के लिए मशीन भी शुक्रवार को ही लगा दी है। बता दें कि शुक्रवार को डीसी चंबा उपमंडल मुख्यालय भरमौर में चुनावों के दृष्टिगत आयाजित पहले पूर्वाभ्यास की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। इस दौरान ही उन्होंने होली मार्ग और सियंूर पुल का जायजा भी लिया।
Tags:    

Similar News