दो झूले लगाएं और वैकल्पिक मार्ग खोलें

Update: 2026-07-02 12:09 GMT
Keylong. केलांग। लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिकारियों के साथ जोबरंग पुल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। हर साल गर्मी और बरसात में पुल के ऊपर से पानी बहने से जोबरंग पंचायत के लोगों और किसानों को आवाजाही में भारी दिक्कत होती है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ इंद्रजीत सिराए डीएसपी रश्मि शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी गुलेरिया मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि इस समय सब्जियों और नकदी फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। पुल पर पानी आने से उपज समय पर मंडी नहीं पहुंच पा रही।
उपायुक्त ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को किसानों की उपज मंडी पहुंचाने के लिए प्राथमिकता पर दो स्पैन कैरियर यानी झूले लगाने के निर्देश दिए। साथ ही वैकल्पिक लिंक मार्ग तुरंत खोलने और वहां अतिरिक्त मशीनरी व मजदूर लगाने को कहा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
डीसी भड़ाना ने अधिकारियों को जोबरंग पुल की समस्या के दीर्घकालिक समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से लोगों को परेशान कर रही है। सभी विभागों के समन्वय से स्थायी हल निकाला जाएगा। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की सुरक्षा और किसानों के हित प्रशासन की प्राथमिकता हैं।
Tags:    

Similar News