पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Update: 2023-08-04 16:24 GMT
ए डी खुशबू
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मोनिका देवी ने की। जबकि बैठक में लगभग सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। बैठक में सर्वप्रथम जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि ने अपने-अपने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को सदन के मानस पटल पर रखी। आदि पर विस्तार से सदन में अपनी बात रखी। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी के साथ अलग से बैठक करने संबंधी सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए गए बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमोद कुमार सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सदन के सदस्यों को जानकारी दिए। अवसर पर प्रखंड प्रमुख मोनिका देवी ने सदन के सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि सदन के सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर उनके सहभागिता से विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित कई जरूरी प्रस्ताव लिए जाते हैं। मौके पर कृषी, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, शिक्षा आदि विभाग की भी समीक्षा की गई।
Tags:    

Similar News

-->